हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नंदगांव के कस्बा स्थित कब्रिस्तान के समीप मंगलवार को हुई आसीन की हत्या का खुलासा बरसाना पुलिस व एसओजी ने 24 घंटे में कर दिया है। पुलिस को दोस्त की हत्या की झूठी कहानी बताने वाला भूरा ही आसीन का हत्यारोपी निकला। पुलिस ने भूरा को अवैध तमंचा व कारतूसों के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। बुधवार को एसपी देहात त्रिगुण विशेन ने बताया कि मंगलवार रात करीब सवा आठ बजे भूरा पुत्र निहालसिंह निवासी लठाकुरी, थाना मगोर्रा ने घायल अवस्था में चौकी पर आकर सूचना दी कि काशीराम आवासीय कॉलोनी के पास कब्रिस्तान में उसके दोस्त की कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। उसे भी गोली मारी था। दोनों को मरा समझकर वे भाग गए। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं भूरा का सीएचसी बरसाना पर उपचार क लिए भर्ती कराया। बुधवार को आसीन के परिजन ने भूरा के खिलाफ तहरीर दी। इसमें बताया कि 11 अप्रैल को भूरा ने आसीन को जरूरी काम के लिए पलवल से कोसी बुलाया था। भूरा ने ही कुछ लोगों को फंसाने के लिए आसीन की हत्या कर दी। पुलिस ने जब कड़़ाई से भूरा से पूछताछ की तो भूरा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। भूरा ने बताया कि घटना को अंजाम देने से पहले आसीन को कोसी में बीयर पिलाई। मौका देखकर नंदगांव के सुनसान इलाके में कब्रिस्तान के समीप आसीन के सिर में गोली मार दी। और तमंचे से अपनी कनपटी पर भी प्रहार किया। तमंचे को झाड़ियों में फेंककर चौकी पर योजनानुसार पुलिस को झूठी कहानी बता दी। बुधवार को भूरा की निशानदेही पर पुलिस उसे लेकर कब्रिस्तान पहुंची और मृतक का फोन झाड़ियों से बरामद किया। इसी दौरान मौका पाकर भूरा झाड़ियों में से तमंचा निकाल लाया और प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पंवार व एसओजी टीम प्रभारी राकेश यादव पर हमला कर भागने लगा। पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई में भूरा के दाहिने पैर में गोली लगी और वह से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सीएससी भिजवाया, जहां से विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। भूरा पर पहले से हत्या का मुकदमा दर्ज है। इसी मुकदमे में राजीनामा के दवाब बनाने के लिए लठाकुरी के विवेक व सुंदर को झूठे मुकदबे में फंसाने के लिए उसने आसीन की हत्या कर दी। हत्या की झूठी कहानी लेकर वह खुद ही पुलिस के पास चला गया। वह आसीन से कहता था कि हत्या के मुकदमे में विवेक व सुंदर को राजीनामा का दबाब बनाने के लिए झूठे केस में फंसाउंगा। भूरा और आसीन ने कोसी में बीयर पी। ऑटो से नंदगांव पहुंचे, जहां सुनसान इलाका देखकर भूरा आसीन को कब्रिस्तान में ले गया। भूरा ने लघुशंका करते समय आसीन के सिर में गोली मार दी। आसीन का भाई भोला किसी मामले में भूरा के साथ जेल में बंद था। आसीन से तारीखों पर आने के दौरान मेल जोल बढ़ गया। भूरा करीब डेढ़ वर्ष पूर्व गांव के ही एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में जेल जा चुका है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
