हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। निकाय चुनावों मेें टिकट वितरण की पहली सीढ़ी पर ही कांग्रेस में दलबदलुओं को लेकर पाले खिंच गए। जिला कांग्रेस कार्यालय पर हुई बैठक में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान चली जुबानी जंग को बड़े नेताओं ने किसी प्रकार से शांत कराया। महानगर की बैठक में आरोप-प्रत्यारोप के साथ टिकट वितरण को लेकर प्रश्न उठाए गए। बैठक का प्रतिनिधित्व कर रहे प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित ने न केवल मौके पर सबको संतुष्ट किया बल्कि बैठक के बाद पर जनपद के बड़े नेताओं के घर पर भी गए और चुनावी रणनीति में तालमेल बैठाया। पहले बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय पर हुई। जहां पर एक वरिष्ठ कांग्रेसी द्वारा जब दलबदलुओं की पार्टी में घुसपैठ और टिकट मांगने पर प्रश्न उठाए गए तो दल बदल कर पार्टी में आए नेता भड़क गए दोनों और से जुबानी जंग चली। हाथापाई की नौबत आने से पहले प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित ने दोनों को शांत करा दिया। जिसके बाद बैठक में निगम, नगर पंचायत और नगर पालिका के लिए पार्षद, सभासद, पालिकाध्यक्ष व महापौर पद के लिए आवेदन लिए गए। यह बैठक जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा एडवोकेट की अध्यक्षता में हुई। यतेंद्र मुकददम, गिरधारी लाल पाठक, नीलेश जादौन आदि मौजूद रहे। महानगर कांग्रेस कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें टिकट वितरण की कई विंडो होने पर सवाल खड़े किए गए। पूर्व सीएलपी लीडर प्रदीप माथुर, पूर्व पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर उपाध्याय बिटटू, यामिनी रमण आचार्य आदि ने विचार रखे। प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित ने बताया कि निगम के आवेदन महानगर और नगर पंचायत के आवेदन जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा लिए जाएंगे। कांग्रेस नगर निगम में महापौर पद पर जीत के लिए चुनाव लड़ेगी।
7455095736
