• Fri. Feb 13th, 2026

मांट के गांव मुला में मृत लोगों पर खादर की भूमि कब्जाने का केस दर्ज

ByVijay Singhal

Apr 8, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट के ग्राम पंचायत मांट मूला में भूमि कब्जा मुक्त कराने के धरना दे रहे लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। जिन 33 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुए है, इसमें से एक की सात और दूसरे की 11 साल पहले मौत हो चुकी है। परिजन इससे हैरान हैं। यह पूरा वाकया क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। यही नहीं जिन लोगों पर केस दर्ज हुआ है उसमें 4 दिव्यांग भी हैं। तहसील में उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने से 24 मार्च से भू-माफिया के खिलाफ मांट मूला के ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में धरना दिया जा रहा है। इसे लेकर तहसील प्रशासन हरकत आया। सर्वे व पैमाइश के बाद ग्राम प्रधान मांट मूला मोरमुकुट सहित 33 लोगों के खिलाफ अवैध कब्जा करने का मुकदमा में थाना मांट में लेखपाल अभिमन्यु ने दर्ज कराया। जिन लोगों पर केस दर्ज हुआ है, उसमें मांट मूला के रहने वाले सुंदरलाल और डोरी भी हैं। सुंदरलाल की 27 जनवरी 2016 की मौत हो चुकी है। बेटे राजू ने बताया आसपास के लोगों ने जब बताया कि उनके मृत पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है तो वह दंग रह गए। पूरे मामले में जानकारी जुटा रहे हैं। वहीं दूसरे मृत शख्स डोरी के बेटे रूप किशोर ने बताया कि पिता की मृत्यु पांच अक्टूबर 2012 को हो चुकी है। ग्राम प्रधान मांट मूला मोरमुकुट ने बताया कि धरना दे रहे लोगों पर प्रशासन ने सख्ती की है। इसमें चार चार दिव्यांग भी हैं। बिना सर्वे के व जांच के यह केस दर्ज हुए। इस संबंध में एसडीएम मांट इन्द्र नंदन सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है, जांच की जा रही है। जांच के बाद मृतकों के नाम हटाए जाएंगे।
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.