• Thu. Feb 12th, 2026

बांकेबिहारी मंदिर के रास्ते पर लगाया लोहे का गेट

ByVijay Singhal

Mar 27, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में हो रही भीड़ को देखते हुए रविवार को नगर निगम प्रशासन ने बैरिकेड हटाकर विद्यापीठ पर अस्थायी लोहे का गेट लगा दिया है। यह गेट मंदिर के दर्शन के समय बंद रहेगा और इसके छोटे दरवाजे से होकर श्रद्धालुओं को मंदिर की ओर भेजा जाएगा। दर्शन बंद होने के बाद गेट को खोल दिया जाएगा। इधर विद्यापीठ चौराहे पर लोहे का गेट लगाने पर स्थानीय दुकानदारों ने विरोध किया है। ठाकुर बांकेबिहारी में अनियंत्रित हो रही भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने मंदिर की ओर जाने वाले रास्तों पर कई जगह बैरिकेडिंग की, लेकिन इस बैरिकेडिंग का कोई खास असर पड़ता नहीं दिखाई दिया। शनिवार-रविवार और त्योहार के दिन होने वाली भीड़ के दबाव के कारण कई बार बैरिकेडिंग गिर गई और लोगों की भीड़ भी अनियंत्रित होकर मंदिर की ओर बढ़ चली। इससे हादसे भी हुए और भीड़ में फंसकर लोग बेहोश हुए। नगर निगम प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विद्यापीठ चौराहे पर लोहे का बड़ा गेट लगा दिया है। इस गेट के दोनों ओर छोटे गेट भी लगाए गए हैं। एक गेट से श्रद्धालु मंदिर की ओर जा सकेंगे, तो दूसरे से निकासी है। मंदिर के दर्शन के समय बड़ा गेट लगा रहेगा, जबकि दर्शन बंद होने पर गेट खोल दिया जाएगा। इधर विद्यापीठ चौराहे पर गेट लगाने का स्थानीय दुकानदारों ने विरोध किया है। बांकेबिहारी व्यापारिक एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित गौतम, पंडित रमेश पुजारी, दीपक शर्मा, राजेंद्र अग्रवाल, नीरज गौतम ने कहा कि पहले भी प्रशासन भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लोहे की चेन, खंभे और बैरिकेट लगा चुका है, लेकिन भीड़ नियंत्रित नहीं है। गेट को लगाने से दुकानदारों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को परेशानी होगी।
विजय कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी वृंदावन ने कहा बैरिकेडिंग से भीड़ को नियंत्रित करने में असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। कई बार बैरिकेड के गिरने से लोगों को चोट भी आई। इसी को देखते हुए लोहे का गेट लगवाया गया है। गेट दर्शन के समय बंद रहेगा, इसके बाद खोल दिया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.