हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बेसिक शिक्षा परिषद की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गईं। पहले दिन ही अव्यवस्था का आलम देखने को मिला। जूनियर कक्षाओं के लिए गृह शिल्प का पेपर नहीं बनाया गया। इसके चलते सभी उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों ने अपने स्तर से प्रश्न तैयार किए और ब्लैक बोर्ड पर लिखकर परीक्षा की खानापूर्ति कराई गई।जनपद के करीब 1500 परिषदीय विद्यालयों में परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। उन परीक्षाओं की तैयारी के लिए करीब 20 दिन पहले ही बेसिक शिक्षा परिषद ने दिशानिर्देश भेज दिए थे। इसी के साथ परीक्षा कार्यक्रम भी निर्धारित करते हुए जारी कर दिया था, लेकिन इसके बावजूद जनपद में परीक्षाओं की तैयारी नहीं की गई। इसके कारण ही सोमवार से आननफानन परीक्षाएं शुरू हुईं। पहले दिन प्राथमिक कक्षाओं की मौखिक परीक्षा थी, जबकि जूनियर कक्षाओं की लिखित परीक्षा दो पालियों में हुई। प्रथम पाली में प्रात: 9:30 से 11:30 बजे तक कृषि और गृह शिल्प की परीक्षा हुई, जबकि द्वितीय पाली में 12 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक पर्यावरण और स्काउट गाइड की लिखित परीक्षाएं हुईं। प्रथम पाली में छात्राओं के लिए गृह शिल्प की परीक्षा का प्रश्नपत्र भी विद्यालयों को बीएसए कार्यालय द्वारा नहीं भेजा गया। इससे आननफानन उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों ने तत्काल ही पेपर तैयार किया और फिर उसे ब्लैक बोर्ड पर लिखकर परीक्षा कराई गई। बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि यह प्रेस की गलती के कारण हुआ है। प्रेस से जो प्रश्नपत्र छपकर आए थे उन्हें गोपनीयता के कारण बीएसए कार्यालय स्तर पर नहीं खोला गया। जिससे कारण यह समस्या सामने आई।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
