हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। विगत वर्ष गेहूं खरीद में बुरी तरह से पिछड़ी प्रदेश सरकार इस बार अपना गोदाम भरने को तैयार है। उसने बाजार में मूल्य कम करने के लिए 50 लाख टन गेहूं उतार दिया है। इससे किसान सरकारी क्रय केंद्रों तक अपना गेहूं लेकर आएंगे। जनपद में 83 क्रय केंद्र तैयार हैं। जिन पर एक अप्रैल से खरीद आरंभ होगी। पिछले वर्ष गेहूं का समर्थन मूल्य 2015 रुपये था, जबकि बाजार में मूल्य 2600 रुपये प्रति क्विंटल होने से जनपद में 81 क्रय केंद्रों पर मात्र 26 किसानों से 105.65 क्विंटल गेहूं की ही खरीद हो सकी थी। किसानों ने सरकारी केंद्रों के बजाए निजी व्यापारियों को गेहूं विक्रय कर मुनाफा कमाया था। इस बार सरकार ने एक माह पहले 30 लाख तथा कुछ समय पूर्व 20 लाख क्विंटल कुंतल गेहूं बाजार में उतार दिया है। इससे बाजार में मूल्य 2800 से लेकर 2200 रुपये प्रति क्विंटल पर आ गया है। वर्तमान मेें सरकार ने 2125 रुपये प्रति क्विंटल का समर्थन मूल्य घोषित किया है। माना जा रहा है अप्रैल माह तक गेहूं के मूल्य में और गिरावट आएगी। जनपद में इस बार 83 खरीद केंद्र तय किए गए हैं, जिन पर एक से 30 अप्रैल तक गेहूं की खरीद की जाएगी।
डिप्टी आरएमओ संतोष यादव ने बताया कि इस बार 50 लाख टन गेहूं बाजार में आने से क्रय केंद्रों पर अच्छी खरीद होने की उम्मीद है। रिकॉर्ड खरीद हुई थी।वर्ष 2021-22 में गेहूं की रिकार्ड खरीद की गई थी। जनपद के 23 हजार 971 किसानों से 87 हजार 169 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई थी।

7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes