• Sat. Nov 7th, 2026

भक्ति धाम में दिव्यांग सहायता उपकरणों का वितरण 27 सितम्बर को

ByMohitsinghal

Sep 25, 2022
Spread the love

ब्यूरो क्राइम मोहित सिंघल वृन्दावन। रुक्मणि विहार, सैक्टर-1 स्थित भक्ति धाम में भक्ति धाम वैलफेयर एंड चैरिटेबल ट्रस्ट का 5 वाँ स्थापना दिवस समारोह 27 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से अत्यंत हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ आयोजित किया गया है।
भक्ति धाम वैलफेयर एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष के. एल. बंसल व सचिव संदीप कुमार सिंघला ने बताया है कि इस समारोह ने दिव्यांग किशोरों को बैसाखी, वॉकर, व्हीलचेयर व खाद्य सामग्री का निःशुल्क वितरण किया जाएगा।
स्थापना दिवस समारोह के मीडिया प्रभारी डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है कि इस आयोजन में दूरदराज के अनेक प्रख्यात संत,धर्माचार्य,प्रशासनिक अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित होंगे।

Mohitsinghal
Author: Mohitsinghal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.