• Tue. Feb 17th, 2026

वृंदावन में आचार्य मृदुल कांत शास्त्री का भागवत यात्रा के 25 वर्ष हुए पूर्ण होने पर किया नागरिक अभिनंदन

ByVijay Singhal

Feb 28, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। वृंदावन बाल विकास परिषद के तत्वावधान में आचार्य मृदुल कांत शास्त्री द्वारा श्री मद भागवत कथा का प्रवचन करते हुए 25 वर्ष पूरे होने पर नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वृंदावन के रुक्मिणी विहार स्थित मुरलीधर मानसिंगका सेवा सदन में आयोजित इस कार्यक्रम में साधु ,संत ,धर्माचार्यों के अलावा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने आचार्य मृदुल कांत शास्त्री का अभिनंदन किया। याज्ञिक रत्न आचार्य विष्णु कांत शास्त्री के सुपुत्र आचार्य मृदुल कांत शास्त्री ने अल्प आयु में श्री मद भागवत कथा का प्रवचन शुरू किया। 17 फरवरी 1998 को व्यास गद्दी पर विराजमान हुए आचार्य मृदुल कांत शास्त्री अब तक अनगिनत श्री मद भागवत कथा कर चुके हैं। वृंदावन बाल विकास परिषद के संरक्षक भागवताचार्य पंडित मृदुल कांत शास्त्री के कथा वाचन यात्रा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती उत्सव के अन्तर्गत ब्रज के संत, महंत, धर्माचार्यों सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने उनका नागरिक अभिनंदन किया । गो सेवक स्वामी कृष्णानंद महाराज ने कहा कि अध्यात्म, भक्ति और सनातन धर्म के प्राचीन परंपरा के संवाहक मृदुल कांत शास्त्री समाज के लिए एक आदर्श है।नाभा पीठाधीश्वर देवाचार्य सुतीक्ष्ण दास दास ने कहा कि पिछले कई वर्षों से समाज सेवा के विभिन्न प्रकल्पों को संचालित कर रहे मृदुल कांत शास्त्री का संपूर्ण जीवन निर्धन असहाय व निर्मला के लिए ही समर्पित है। महंत बलराम दास बाबा एवं महा मंडलेश्वर स्वामी नवल गिरी महाराज ने कहा कि कोरोना काल, लंपी वायरस काल में, ऑक्सीजन की कमी होने पर आदि विपत्तियों के समय वृंदावन ही नहीं बल्कि संपूर्ण ब्रज मंडल में मानवता के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करने की जो मिसाल मृदुल कांत शास्त्री ने स्थापित की, वह हम सबके लिए अनुकरणीय है। इससे पूर्व उत्सव में सभी ने मृदुल कांत शास्त्री को पटुका ओढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र देकर उनका नागरिक अभिनंदन किया। इस अवसर पर महा मंडलेश्वर राधा प्रसाद देव जू, महंत मोहिनी बिहारी शरण, आचार्य नेत्रपाल शास्त्री, पंडित विष्णु कांत शास्त्री, आचार्य बद्रीश महाराज, सुरेश चंद्र शर्मा, महेश चंद्र भारद्वाज, अमित भारद्वाज, गोपेश बाबा, विष्णु शर्मा एडवोकेट, उमेश सिरोही, मोहन सोनी , कैलाश पाठक, चैतन्य शर्मा, मुकेश कृष्ण शर्मा, विष्णु गोला, चंद्र नारायण शर्मा, गोपाल शर्मा आदि उपस्थित थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.