• Tue. Feb 17th, 2026

मथुरा श्रीद्वारिकाधीश मंदिर में राजाधिराज ने भक्तों संग खेली पिचकारी से होली

ByVijay Singhal

Feb 28, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। होलिकाष्टक के प्रारंभ होने के दिन से श्रीद्वारिकाधीश मंदिर में ठाकुर जी भक्तों के संग पिचकारी से रंग की होली खेली। पिचकारी से निकली रंग की धार बदन पर पड़ने ही भक्तजन निहाल हो गए। राजाधिराज की जयजयकार होने लगी। इस दौरान रसिया गायन पर भक्त नाच उठे।
पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारिकाधीश के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि प्राचीन मान्यताओं के अनुसार मंदिर श्रीद्वारिकाधीश में होलिकाष्टक के साथ ही रंग की होली शुरू होती है। इसी परंपरा के तहत होलिकाष्टक प्रारंभ होने के दिन से ही ठाकुर जी को पिचकारी धराई गई। फिर शुद्ध टेसू के फूल के रंगों से सोने-चांदी की पिचकारी से मंदिर के मुखिया ने भक्तों पर रंग डाला। मंदिर के प्रांगण में दर्शन को मौजूद भक्त रंग के छींटे पड़ते ही आनंदित हो गए। द्वारिकाधीश, राजाधिराज की जयजयकार करने लगे। मंदिर में मौजूद रसिया मंडल ने रसिया गायन कर सभी को उमंग और उत्साह के साथ होली के रंग में सराबोर कर दिया। होली का यह क्रम 8 मार्च तक निरंतर जारी रहेगा।

मीडिया प्रभारी ने भक्तों से अपील की है कि वह ठाकुरजी की प्रसादी के रूप में रंग ग्रहण करें, अपने पास से किसी प्रकार का कोई रंग न लाएं और इस प्रकार से मंदिर में कोई रंगों का प्रयोग न करें। केशवदेव मंदिर में लठामार होली तीन को
प्राचीन मंदिर ठाकुर श्री केशव देव में 3 मार्च को रंगभरनी एकादशी पर हुरंगा एवं शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। शोभायात्रा गताश्रम नारायण मंदिर विश्राम घाट के सामने से दोपहर 1:00 बजे प्रारंभ होगी। यह शोभायात्रा द्वारकाधीश मंदिर, जन्मभूमि होते हुए गोविंद नगर से मंदिर प्रांगण मल्लपुरा पहुंचेगी। तत्पश्चात शाम 5:00 से हुरंगा होगा। इसमें बरसाना नंदगांव के विप्र समाज के हुरियारे तथा मंदिर के सेवायत लट्ठमार होली का आयोजन करेंगे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी नारायण प्रसाद शर्मा ने दी।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.