• Sun. Nov 29th, 2026

वेल्डिंग करते समय डीजल टैंकर में जोरदार धमाका, आग में झुलसकर एक की माैत; दो घायल

Byvijay.singhal1233

Nov 29, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। थाना रिफाइनरी क्षेत्र के गांव बाद में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वेल्डिंग करते समय डीजल के टैंकर में अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाके के साथ लगी आग की चपेट में आकर तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इनमें एक की माैत हो गई, दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डीजल टैंकर पर वेल्डिंग का काम किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक टैंकर में तेज धमाका हो गया। धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आग की लपटों ने वहां काम कर रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग की चपेट में आए लोगों को बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। बाद निवासी प्रेमपाल की माैत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर थाना रिफाइनरी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हादसे के संबंध में जानकारी जुटाई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टैंकर में डीजल होने के दौरान वेल्डिंग का काम किया जा रहा था। आशंका है कि टैंकर में मौजूद ज्वलनशील गैस के कारण धमाका हुआ। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.