हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। शेरगढ़ थाना के गांव सेही बांगर में एक किसान की खेत में सरसों की हरी फसल में दवा डालकर नष्ट करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी ने किसान को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर थाना शेरगढ़ पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव बाटी निवासी ब्रजेश कुमार पुत्र सौनपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने सेही बांगर में नगला मौजी के लोगों से बैनामे के माध्यम से कृषि भूमि खरीदी थी। इसमें सरसों की फसल खड़ी थी। आरोप है कि पुराने विवाद की रंजिश के चलते 12 नवंबर को नगला मौजी निवासी नंदो ने उनकी फसल में दवा डालकर उसे नष्ट कर दिया। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक सतेंद्र सिंह को सौंपी है।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
