• Sun. Nov 29th, 2026

फैक्ट्री की मशीनें बेचने के नाम पर दो कारोबारियों से 44 लाख की ठगी

Byvijay.singhal1233

Nov 29, 2026
Spread the love

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल

मथुरा। फैक्ट्री की मशीनें बेचने का सौदा कर मथुरा के दो कारोबारियों से 44 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि पूरी रकम लेने के बाद आरोपियों ने मशीनें किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया। रुपये वापस मांगने पर पीड़ितों को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। पीड़ितों की तहरीर पर थाना गोविंद नगर पुलिस ने फरीदाबाद निवासी तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जगन्नाथपुरी, गोविंद नगर निवासी शुभम अग्रवाल और मयंक अग्रवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बल्लभगढ़, फरीदाबाद (हरियाणा) निवासी सुमित कुमार राजपूत, राजीव कुमार और रोहित पाल सिंह से उनके मित्रतापूर्ण संबंध थे। तीनों आरोपियों की जेजीई डाइंग मिल इंडिया एलएलपी नाम से गांव नवीपुर, तहसील छाता में फैक्ट्री है। इसका पंजीकृत कार्यालय बल्लभगढ़, फरीदाबाद में है। आरोपियों ने फैक्ट्री में लगी मशीनों को 44 लाख रुपये में बेचने का सौदा किया था। पीड़ितों के अनुसार, जून से अगस्त 2024 के बीच अलग-अलग तिथियों में आरटीजीएस और यूटीआर के माध्यम से 37 लाख 85 हजार रुपये फर्म के खाते में ट्रांसफर किए गए, जबकि 6 लाख 15 हजार रुपये इंस्टॉलेशन के नाम पर नकद दिए गए। आरोप है कि पूरी रकम लेने के बाद आरोपी मशीनें भेजने में टालमटोल करने लगे। बाद में पता चला कि आरोपियों ने मशीनें किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी हैं। रुपये वापस मांगने पर उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। थाना गोविंद नगर पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक आजाद सिंह को सौंपी है।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.