• Sun. Nov 29th, 2026

शिक्षक पर छेड़खानी का आरोप लगा विद्यार्थी परिषद ने कोतवाली रोड पर लगाया

Byvijay.singhal1233

Nov 29, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। डिग्री कॉलेज की बीएससी छात्रा ने शिक्षक पर बदतमीजी और छेड़छाड़ करने के साथ ही खेल में चयन नहीं होने देने का आरोप लगाया है। छात्रा के समर्थन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उतर आई। शनिवार रात परिषद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कोतवाली गेट पर प्रदर्शन कर जाम लगा दिया। पुलिस ने कॉलेज के प्राचार्य को बुलाकर जांच के आधार पर कार्रवाई का भरोसा दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। शनिवार रात करीब साढ़े सात बजे विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता कोतवाली गेट पर पहुंच गए। उनका आरोप था कि कॉलेज का एक शिक्षक करीब एक साल से छात्रा के साथ अभद्रता और छेड़खानी कर रहा है। इतना ही नहीं, उसे खेल में भी चयनित नहीं होने दे रहा है। परिषद ने कोतवाली प्रभारी को तहरीर देकर शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और उसे कॉलेज से निष्कासित करने की मांग की। शनिवार शाम कोतवाली पहुंचे एबीवीपी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने एक छात्र के साथ शिक्षक द्वारा खेल में चयन न होने और छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए विरोध किया था। पीड़िता छात्रा द्वारा एक माह पूर्व ट्रायल में प्रतिभाग न होने देने और बदतमीजी करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी के यहां शिक्षक की शिकायत की थी। आशना चौधरी, एएसपी, सीओ सिटी के कहा, इस मामले की तीन सदस्यीय कमेटी द्वारा जांच की गयी है। जांच रिपोर्ट को अवलोकन कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.