हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में नगर से सटे छटीकरा, राल, जैत और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जल्द ही बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से निजात मिलने जा रही है। विद्युत निगम की ओर से राल क्षेत्र में करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से 10 एमवीए क्षमता का नया बिजलीघर (सब-स्टेशन) बनाया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र की 10 हजार से अधिक आबादी को निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी। योजना के तहत नए बिजलीघर में पांच-पांच एमवीए क्षमता के दो बड़े पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा, सुचारू वितरण के लिए एक अतिरिक्त समेत कुल पांच फीडर बनाए जाएंगे। इन फीडरों के माध्यम से राल, छटीकरा, जैत और इससे जुड़े अन्य गांवों को सीधा जोड़ा जाएगा, जिससे मौजूदा बिजलीघरों पर पड़ने वाला अतिरिक्त भार भी कम होगा। विद्युत निगम ने बिजलीघर के निर्माण के लिए राल में जमीन चिह्नित कर ली है। फिलहाल, राल ग्राम पंचायत से जमीन को निगम के नाम हस्तांतरित (ट्रांसफर) करने की प्रक्रिया चल रही है। राल में नए बिजलीघर के निर्माण के लिए भेजे गए प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल गई है। करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस बिजलीघर के लिए जमीन मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इससे क्षेत्र के 10 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
