• Sun. Nov 29th, 2026

तीन महीने पहले ही मथुरा आ जाते अनंत अंबानी: ब्रज में नहीं मिला रुकने लायक होटल, इस रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Byvijay.singhal1233

Nov 29, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा-वृंदावन में बड़े होटल और उच्चस्तरीय ठहराव की सुविधाओं की कमी के चलते तीन माह पहले अनंत अंबानी का प्रस्तावित दौरा रद करना पड़ा था। अगस्त में उनके आगमन की तैयारियों के सिलसिले में यहां आई टीम को ठहरने के लिए उपयुक्त होटल नहीं मिला था। यही कारण रहा कि इस बार अनंत अंबानी आगरा में ठहरे और वहां से गिरिराज जी की परिक्रमा लगाने के लिए शुक्रवार शाम को गोवर्धन पहुंचे। अधिकारियों के अनुसार, अगस्त में ही अनंत अंबानी मथुरा-वृंदावन घूमने के लिए आ रहे थे। प्रस्तावित दौरे से पहले उनकी टीम ने यहां ठहरने और अन्य व्यवस्थाओं के लिए होटलों व रेस्टोरेंटों का सर्वे किया था। टीम ने अलग-अलग स्थानों पर उपलब्ध सुविधाओं और ठहरने की व्यवस्थाओं की जानकारी जुटाई। सर्वे के दौरान टीम को यहां के होटलों में ठहरने के लिए जरूरतों के अनुसार सुविधाएं नहीं मिलीं। इसके चलते प्रस्तावित दौरे को निरस्त करना पड़ा था।  देश-दुनिया से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और विशिष्ट अतिथियों के आने के बावजूद यहां बड़े स्तर की ठहराव की सुविधाओं की कमी महसूस की जा रही है। अधिकारियों ने इस स्थिति की पुष्टि की है। अगस्त में आगमन की तैयारियों के सिलसिले में आई टीम को कोई उपयुक्त होटल नहीं मिला था। टीम ने अपनी रिपोर्ट में सुविधाओं की कमी का जिक्र किया था। इसी वजह से इस बार उनके ठहरने के लिए आगरा को चुना गया। वहां से वे गोवर्धन पहुंचे और परिक्रमा पूरी की।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.