• Fri. Nov 27th, 2026

मथुरा में पीपीटी चैंपियनशिप में तन्वी को मिला पहला स्थान

Byvijay.singhal1233

Nov 27, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में राजीव भवन में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के अंतर्गत पीपीटी राउंड चैंपियनशिप का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में जनपद के चयनित युवा प्रतिभागियों ने विकसित भारत की परिकल्पना से संबंधित विभिन्न विषयों पर अपने विचार, नवाचार और सुझाव प्रस्तुत किए। इसमें तन्वी को पहला स्थान मिला है। युवाओं ने विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका और भविष्य की योजनाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। डॉ. शालिनी, डॉ. दीन दयाल और डॉ. नीतू सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतिभागियों के प्रस्तुतीकरण और मूल्यांकन मानकों के आधार पर तन्वी सारस्वत ने प्रथम समूह में पहला स्थान प्राप्त किया। द्वितीय समूह में कुणाल वर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के दौरान स्वीप के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान का भी प्रचार-प्रसार किया गया। उपस्थित युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी और मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। स्व-जनगणना के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई। इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता और नवाचारपूर्ण विचारों को प्रस्तुत करने का अवसर मिला। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रवि बाबू शर्मा कार्यक्रम प्रभारी रहे। आयोजन में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी स्वाति पाण्डेय और अर्जुन कंसाना तथा कनिष्ठ सहायक राहुल कुलश्रेष्ठ का विशेष सहयोग रहा। प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागी आगामी चरण में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes
संविधान दिवस पर डाॅ. आंबेडकर को किया नमन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदाबेन ने किए श्री दाऊजी महाराज के दर्शन
मथुरा। वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दान की गई राशि पर मिली 40 करोड़ रुपये की ब्याज राशि अब ठाकुरजी की सेवा में खर्च की जाएगी। इस धनराशि से ठाकुरजी के लिए सोने का पलंग, पात्र और शृंगार बनवाने पर विचार किया जा रहा है। मंदिर की उच्चाधिकार प्रबंध समिति ने इस संबंध में सेवायत गोस्वामियों को लेखाजोखा भेजा है। देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालु मंदिर में रखी गोलकों और ऑनलाइन माध्यम से करोड़ों रुपये का चढ़ावा चढ़ाते हैं। मंदिर की उच्चाधिकार प्रबंध समिति भक्तों से मिली दान राशि को विभिन्न बैंक शाखाओं में मंदिर के खातों में जमा करती है। श्रीबांकेबिहारी महाराज के बैंक खातों में लगभग 268 करोड़ रुपये की दान राशि जमा है। वर्ष 2013 से इस जमा राशि पर बैंक द्वारा ब्याज पर ब्याज लगाकर लाभ राशि दी जा रही है। यह लाभ राशि अब बढ़कर लगभग 40 करोड़ रुपये हो गई है। मंदिर समिति ने मंदिर के सीए द्वारा तैयार लेखाजोखा रिपोर्ट सदस्य एवं सेवायत गोस्वामियों को भेजी है। गोस्वामी समाज इस धनराशि को ठाकुरजी की सेवा में कैसे लगाया जाए, इस पर मंथन कर रहा है। मंदिर समिति के सदस्य हिमांशु गोस्वामी ने बताया कि यह ब्याज राशि पिछले 15 वर्षों से खर्च नहीं की गई थी। ठाकुरजी के लिए सोने का पलंग और पात्रबगोस्वामी समाज इस 40 करोड़ रुपये की लाभ राशि के उपयोग पर विचार कर रहा है। मुख्य रूप से ठाकुरजी के विश्राम के लिए सोने का पलंग बनवाने की योजना है। इसके अतिरिक्त, सोने के पात्र और शृंगार सामग्री भी बनवाई जाएगी। यह सभी वस्तुएं ठाकुरजी की सेवा और वैभव में वृद्धि करेंगी। 7455095736

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed