• Fri. Nov 27th, 2026

कान्हा की कार सेवा के लिए 40 हजार लोग पहुंचने का दावा

Byvijay.singhal1233

Nov 27, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। 6 दिसंबर को श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर प्रस्तावित कार सेवा के लिए 40 हजार लोगों के पहुंचने का दावा किया जा रहा है। कार सेवा का शंखनाद करने वाले श्रीचित्रगुप्त पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद समर्थकों संग गांव-गांव जाकर लोगों को एकत्रित करने में जुटे हैं। बृहस्पतिवार को उन्होंने गोवर्धन क्षेत्र में एक दिन कृष्ण लला के वास्ते का नारा देते हुए समर्थन मांगा। उनका दावा है कि कान्हा के जन्मस्थल को मुक्त कराने के लिए पूरे भारत से संत समाज और लोगों का समर्थन मिला है। वृंदावन-गोवर्धन मार्ग के जुलहेंदी स्थित श्रीचित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि के विवादित स्थल पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए 9 अगस्त 2026 को आश्रम परिसर में शिला पूजन किया था। संतों की मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने 6 दिसंबर को जन्मभूमि पर कार सेवा का शंखनाद किया था। लाउडस्पीकर पर बोलते हुए उन्होंने गुंबद तोड़ने की बात कही। उनका कहना है कि हर हाल में कार सेवा होकर रहेगी। स्वामी सच्चिदानंद का दावा है कि कार सेवा के लिए देशभर से समर्थन मिला है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने समर्थक कर 4 दिसंबर की रात को मथुरा आने का आश्वासन दिया है। इसके अलावा कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री ने भी समर्थन किया है। वहीं, जागेश्वर धाम से लाल बाबा, रायबरेली से कबीरजी महाराज और गोरक्षक पहुंच चुके हैं। सभी संत समाज से संपर्क कर कार सेवा की योजना सफल बनाने में जुटे हुए हैं।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes
मथुरा में पीपीटी चैंपियनशिप में तन्वी को मिला पहला स्थान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदाबेन ने किए श्री दाऊजी महाराज के दर्शन
मथुरा। वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दान की गई राशि पर मिली 40 करोड़ रुपये की ब्याज राशि अब ठाकुरजी की सेवा में खर्च की जाएगी। इस धनराशि से ठाकुरजी के लिए सोने का पलंग, पात्र और शृंगार बनवाने पर विचार किया जा रहा है। मंदिर की उच्चाधिकार प्रबंध समिति ने इस संबंध में सेवायत गोस्वामियों को लेखाजोखा भेजा है। देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालु मंदिर में रखी गोलकों और ऑनलाइन माध्यम से करोड़ों रुपये का चढ़ावा चढ़ाते हैं। मंदिर की उच्चाधिकार प्रबंध समिति भक्तों से मिली दान राशि को विभिन्न बैंक शाखाओं में मंदिर के खातों में जमा करती है। श्रीबांकेबिहारी महाराज के बैंक खातों में लगभग 268 करोड़ रुपये की दान राशि जमा है। वर्ष 2013 से इस जमा राशि पर बैंक द्वारा ब्याज पर ब्याज लगाकर लाभ राशि दी जा रही है। यह लाभ राशि अब बढ़कर लगभग 40 करोड़ रुपये हो गई है। मंदिर समिति ने मंदिर के सीए द्वारा तैयार लेखाजोखा रिपोर्ट सदस्य एवं सेवायत गोस्वामियों को भेजी है। गोस्वामी समाज इस धनराशि को ठाकुरजी की सेवा में कैसे लगाया जाए, इस पर मंथन कर रहा है। मंदिर समिति के सदस्य हिमांशु गोस्वामी ने बताया कि यह ब्याज राशि पिछले 15 वर्षों से खर्च नहीं की गई थी। ठाकुरजी के लिए सोने का पलंग और पात्रबगोस्वामी समाज इस 40 करोड़ रुपये की लाभ राशि के उपयोग पर विचार कर रहा है। मुख्य रूप से ठाकुरजी के विश्राम के लिए सोने का पलंग बनवाने की योजना है। इसके अतिरिक्त, सोने के पात्र और शृंगार सामग्री भी बनवाई जाएगी। यह सभी वस्तुएं ठाकुरजी की सेवा और वैभव में वृद्धि करेंगी। 7455095736

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed