हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। देव दीपावली पर्व के अवसर पर यमुना जी के विभिन्न घाटों पर व्यवस्थाएं सुचारू रखने के लिए नागरिक सुरक्षा के वार्डन और स्वयंसेवकों ने मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभाई। नागरिक सुरक्षा मथुरा के पोस्ट वार्डन एवं मास्टर ट्रेनर अशोक यादव ने बताया कि जिलाधिकारी एवं नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा मथुरा के निर्देशों के क्रम में और उप नियंत्रक कश्मीरी सिंह के आदेशानुसार, समस्त पोस्ट वार्डन और डिप्टी पोस्ट वार्डन अपने-अपने क्षेत्र के सेक्टर वार्डन व स्वयंसेवकों के साथ यमुना घाटों पर तैनात रहे। उन्होंने बताया कि घाटों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को नियंत्रित करने, सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में नागरिक सुरक्षा के जवानों ने पुलिस व प्रशासन का सक्रिय सहयोग किया। ड्यूटी के दौरान सभी वार्डन और स्वयंसेवकों ने निर्धारित जैकेट और परिचय पत्र धारण कर दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम के शांतिपूर्ण संपन्न होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर डिवीजनल वार्डन, डिप्टी डिवीजनल वार्डन, समस्त स्टाफ ऑफिसर और आईसीओ ने भी घाटों पर उपस्थित रहकर ड्यूटीरत वार्डन व स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन किया।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
