• Wed. Nov 25th, 2026

मोहिनी कृष्ण दासी की भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया

Byvijay.singhal1233

Nov 25, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। श्रीधाम वृंदावन की प्रसिद्ध कथा वाचक मोहिनी कृष्णदासी के श्रीमुख से बेसवां के समीप ग्राम धन्धरिया में श्रीमद्भागवत कथा की अमृत वर्षा हो रही है। कथा के शुभारंभ से पूर्व गांव एवं आसपास के क्षेत्रों में भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों, बच्चों एवं बुजुर्गों सहित श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा के उपरांत वैदिक एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ व्यास पीठ पर कथा वाचिका मोहिनी कृष्णदासी को विराजमान किया गया। कथा के प्रथम दिन उन्होंने श्रीमद्भागवत कथा के महात्म्य, ब्रजभूमि में भागवत कथा की प्राचीन परंपरा, उसके धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कथा के दौरान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग भी भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया गया। भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप में सजे एक बालक की आरती उतारी गई। इस प्रसंग ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। वृंदावन से आई संगीत मंडली द्वारा बीच-बीच में प्रस्तुत किए जा रहे भजनों से कथा स्थल का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। भागवत कथा का आयोजन कौशिक परिवार द्वारा कराया जा रहा है। आयोजन की व्यवस्थाओं में मूलचंद कौशिक, राजेश, श्रीमती संजय देवी, अंकित, अंशू, विजय कौशिक सहित परिवार के अन्य सदस्य एवं कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। कथा के सफल संचालन एवं व्यवस्थाओं में शिवम दास भी सहयोग कर रहे हैं। कथा के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जा रहा है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.