• Wed. Nov 25th, 2026

नगर निगम में पुलिया की सुध लेने वाला कोई अधिकारी की नजर नहीं, बड़े हादसे का इंतजार क्यों?

Byvijay.singhal1233

Nov 25, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। शहर के भरतपुर गेट-जंक्शन मार्ग की सड़क बदहाल स्थिति में पहुंच गई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और क्षतिग्रस्त हिस्से लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। वहीं नाले की पुलिया भी जर्जर हालत में है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन और राहगीर गुजरते हैं। इसके बावजूद सड़क की मरम्मत और पुलिया की सुध लेने वाला कोई नजर नहीं आ रहा है।
शहर में स्मार्ट सिटी योजना के तहत विकास कार्यों के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन प्रमुख मार्ग की यह बदहाल तस्वीर इन दावों पर सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय नागरिकों ने संबंधित अधिकारियों और नगर निगम प्रशासन से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने तथा नाले की जर्जर पुलिया का निर्माण कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और संभावित हादसों को रोका जा सके। सवाल यह है कि आखिर जिम्मेदार अधिकारी किसी बड़े हादसे का इंतजार क्यों कर रहे हैं?
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.