हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में अनियमितताओं को लेकर जिले में वसूली की कार्रवाई तेज होने जा रही है। जांच में 110 किसान ऐसे चिन्हित किए गए हैं, जिन्होंने गलत तरीके से फसल बीमा की क्षतिपूर्ति प्राप्त की। इन किसानों से कुल 2.92 करोड़ रुपये की वसूली जारी की गई थी। इनमें से अब तक 40 किसानों से 56 लाख रुपये की रिकवरी हो चुकी है, जबकि 70 किसानों पर अभी भी 2.36 करोड़ रुपये बकाया हैं। अब प्रमुख सचिव कृषि ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बकाया धनराशि की वसूली के निर्देश दिए हैं। यह मामला प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के रबी 2021-22 सीजन से जुड़ा है। एक वर्ष पहले शासन स्तर पर बीमा पालिसियों और क्षतिपूर्ति के दावों की जांच में कई तरह की अनियमितताएं सामने आई थीं। इनमें एक ही जमीन पर कई बार बीमा कराकर क्लेम लेना, बिना फसल बोए बीमा का लाभ लेना, वास्तविक जमीन से अधिक रकबा दर्शाना तथा एक ही जमीन पर अलग-अलग व्यक्तियों के नाम से बीमा कराने जैसी शिकायतें शामिल थीं। कुछ मामलों में जमीन के फर्जी किरायानामे तैयार कराकर बीमा कराने और फसल नुकसान का गलत आकलन दिखाकर क्षतिपूर्ति हासिल करने की शिकायतें थीं। जांच में ऐसे मामले भी सामने आए, जिनमें जमीन किसी दूसरे व्यक्ति की थी, जबकि बीमा या क्लेम के लिए अलग बैंक खाते का इस्तेमाल किया गया। इसके बाद प्रदेश के सभी जिलों में इनकी जांच कराई गई। 40 किसानों से 56 लाख रुपये की रिकवरी हुई। मथुरा जिले में कृषि विभाग की जांच में 732 संदिग्ध बीमा पालिसियों की पहचान की गई थी। इनके दस्तावेजों, भूमि संबंधी अभिलेखों और क्षतिपूर्ति के दावों का सत्यापन किया गया। इसके बाद 110 किसानों को गलत तरीके से क्षतिपूर्ति लेने के मामले में चिन्हित कर उनसे वसूली की कार्रवाई शुरू की गई। इन किसानों से कुल 2.92 करोड़ रुपये की वसूली जारी की गई थी। इनमें से अब तक 40 किसानों से 56 लाख रुपये की रिकवरी हो चुकी है, जबकि 70 किसानों पर अभी भी 2.36 करोड़ रुपये बकाया हैं। हालांकि, बार-बार नोटिस जारी किए जाने के बाद भी इन किसानों ने बकाया धनराशि जमा नहीं की है।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
