• Tue. Nov 17th, 2026

इस्कॉन भक्तों ने राधाकुंड में राधारानी को अर्पित की साड़ी, कार्तिक मास में किया विशेष पूजन

Byvijay.singhal1233

Nov 17, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन के राधाकुंड में पवित्र कार्तिक मास के अवसर पर इस्कॉन भक्तों द्वारा राधारानी को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ साड़ी अर्पित की गई। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर विधि-विधान से राधारानी का पूजन-अर्चन किया गया। भक्तों ने भजन-कीर्तन और हरिनाम संकीर्तन के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। राधे-राधे और हरिनाम के जयघोष से पूरा राधाकुंड भक्तिरस में सराबोर नजर आया। श्रद्धालुओं ने राधारानी के चरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की। पूरे आयोजन में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.