हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत पार्टी के बड़े नेताओं के शामिल होने को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया था। मुख्यमंत्री की सुरक्षा को त्रिस्तरीय रखा गया । सुरक्षा व्यवस्था में करीब 1000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए। अलीगढ़, मैनपुरी, फिरोजाबाद, हाथरस और आगरा से अतिरिक्त पुलिस बल मथुरा पहुंच चुका है। एंटी ड्रोन टीम के साथ अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी सुरक्षा घेरे में सक्रिय रहेंगी। परखम स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय गो अनुसंधान केंद्र में 16 और 17 नवंबर को दो दिवसीय चिंतन बैठक में भाजपा प्रदेश की चुनावी रणनीति को धार देगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत प्रदेश सरकार और संगठन के शीर्ष पदाधिकारी बैठक में दो दिन शामिल रहेंगे । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को देखते हुए एसएसपी श्लोक कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया है। कार्यक्रम स्थल के आसपास तीन स्तरों का सुरक्षा घेरा बनाया गया है। पहले घेरे में मुख्यमंत्री और प्रमुख नेताओं की नजदीकी सुरक्षा रहेगी, जबकि दूसरे और तीसरे घेरे में पुलिस बल संदिग्ध गतिविधियों, भीड़ और आवागमन पर निगरानी रखेगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मथुरा के अलावा अलीगढ़, मैनपुरी, फिरोजाबाद, हाथरस और आगरा से पुलिसकर्मियों को बुलाया गये। यातायात के साथ करीब एक हजार पुलिसकर्मी ड्यूटी में लगाए गयी । पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कार्यक्रम स्थल के आसपास आने-जाने वाले रास्तों पर भी निगरानी बढ़ाई गई । बिना जांच किसी को भी सुरक्षा घेरे में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मियों की अलग टीमें तैनात रही। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए भी विशेष प्लान तैयार किया गया है। आसमान से होने वाले किसी भी संभावित खतरे को रोकने के लिए एंटी ड्रोन टीम सक्रिय रहेगी। इसके साथ अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी समन्वय के साथ निगरानी करेंगी।
