हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र के शिवनगर कॉलोनी में 36 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह कमरे में गले में फंदा लगाए लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक हाईवे अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे कंट्रोल रूम से गोवर्धन रोड पर सतोहा क्षेत्र स्थित शिवनगर कॉलोनी में महिला की मौत की सूचना मिली। इस पर उन्होंने उप निरीक्षक चंद्रवीर सिंह को पुलिस टीम के साथ मौके पर भेजा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच के लिए नमूने भी एकत्र कराए गए।मृतका की पहचान पवन की पत्नी कांता देवी के रूप में हुई है। उसकी शादी करीब 17 वर्ष पहले हुई थी। उसका मायका हाथरस के सादाबाद क्षेत्र के गांव जारौठ में है। वह अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गई है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी में गृह क्लेश की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौके पर मृतका के मायके और ससुराल पक्ष के लोग मौजूद थे। किसी पक्ष ने कोई आपत्ति नहीं जताई है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
