हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में ब्रज वैभव अभियान के अंतर्गत स्वच्छता एवं ध्यान अभियान आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, जिला प्रशासन, स्थानीय निकाय और हार्टफुलनेस संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में माहेश्वरी भवन, दानघाटी मंदिर के निकट आयोजित अभियान में 271 स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर ब्रजभूमि को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकालीन ध्यान सत्र से हुआ। इसके बाद विभिन्न स्थानों से आए स्वयंसेवकों ने स्वच्छता सेवा में भाग लिया और सामूहिक रूप से ब्रज की पवित्रता, प्राकृतिक सौंदर्य एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करने का संकल्प दोहराया। हार्टफुलनेस संस्थान के प्रतिनिधियों ने अभियान का उद्देश्य ब्रज की प्राकृतिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर का संरक्षण करना बताया। अभियान में 15 स्थानों से पहुंचे 271 स्वयंसेवकों ने सहभागिता की। आयोजकों ने सभी जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
