• Mon. Nov 16th, 2026

शंंकर सेठ के नाम पर सैकड़ों करोड़ का निवेश,आयकर विभाग ने 3 दिनों की छापामारी में पकड़ी बड़ी चोरी,

Byvijay.singhal1233

Nov 16, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के डालमिया बाग में 354 हरे पेड़ों की काटने के आरोप में चर्चा में आए रियल एस्टेट और होटल कारोबारी शिव शंकर अग्रवाल उर्फ शंकर सेठ समेत आधा दर्जन से अधिक कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की तीन दिन तक चली छापेमारी में बड़े पैमाने पर कर चोरी का पर्दाफाश हुआ है। 21 ठिकानों पर हुई छापेमारी में मथुरा-वृंदावन के कई बड़े कारोबारियों के लेनदेन के सुबूत भी मिले हैं। ऑफ रिकॉर्ड अग्रीमेंट्स के माध्यम से सैकड़ों करोड़ रुपये की अघोषित धनराशि निवेश करने के सुबूत भी टीम को मिले हैं। इन सभी को जब्त कर लिया गया है। छापेमारी रविवार रात भी जारी रही। अब बड़े पैमाने पर इन कारोबारियों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। आयकर विभाग की टीम ने आयकर महानिदेशक जांच अजय कुमार अत्री, प्रधान आयकर निदेशक जांच कानपुर अजय कुमार शर्मा के निर्देशन में शुक्रवार सुबह पांच बजे से मथुरा-वृंदावन और आगरा के 21 ठिकानों पर विभाग के 100 कर्मचारियों के साथ एक साथ छापेमारी की। शंकर सेठ के गुरुकृपा ग्रुप के होटलों पर छापेमार की गई। इसके अलावा वृंदावन के प्रमुख रियल एस्टेट कारोबारी आनंदा ग्रुप और होटल रेडिसन के संचालक गोवर्धन अग्रवाल, गिरिराज अग्रवाल, सोनू अग्रवाल के साथ ही आगरा के कमला नगर में सोनी शोरूम के संचालक अनुराग बंसल के ठिकानों पर छापेमारी की। अनुराग का वृंदावन में एक होटल निर्माणाधीन है। आयकर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लगातार दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। छापेमारी में इन कारोबारियों के पास से रियल एस्टेट में बड़े पैमाने पर लेनदेन के सुबूत मिले हैं। फ्लैट बुकिंग में भी बड़ी मात्रा में नकद लेनदेन हुआ है। होटल की बुकिंग में भी बड़े पैमाने पर कैश बुकिंग के सुबूत जब्त हुए हैं। ऑफ रिकॉर्ड एग्रीमेंट्स के माध्यम से सैकड़ों करोड़ रुपये की अघोषित नकद धनराशि के निवेश के सुबूत मिले हैं, इन्हें जब्त कर लिया गया है। शंकर सेठ के नाम पर मथुरा-वृंदावन के कई बड़े कारोबारियों की बेनामी संपत्तियों के सुबूत भी आयकर टीम को मिले हैं, इन्हें भी जब्त कर लिया गया है। बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी का भी पर्दाफाश हुआ है। बताते हैं कि शंकर सेठ के नाम पर दर्जनों बड़े कारोबारियों ने निवेश कर रखा था। अब इन कारोबारियों पर भी आयकर विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। रविवार देर रात भी छापेमारी जारी रही।

7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.