• Mon. Nov 16th, 2026

घर के बाहर सफाई कर रही महिला से छेड़छाड़

Byvijay.singhal1233

Nov 16, 2026
Spread the love

मथुरा। थाना जमुनापार के अंतर्गत दुर्गाधाम कॉलोनी में अपने घर के सामने सफाई कर रही महिला पर पड़ोसी दंपती व उनके पुत्र ने हमला बोल दिया। आरोप है कि हमलावरों ने महिला को जमीन पर गिराकर मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। उसे बचाने आयी देवरानी के साथ भी मारपीट की। पुलिस ने नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। दुर्गाधाम कॉलोनी, जमुनापार निवासी पीडिता ने थाने में दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को पति किसी काम से बाहर गए हुए थे। वह घर के दरवाजे के सामने सफाई कर रही थीं। आरोप है कि मामूली कहासुनवी पर नामजदा दंपती आदि ने उसके साथ गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर गिराकर कपडे फाड दिये। घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गयी है। उसकी चीख सुन बचाने आयी देवरानी के साथ भी मारपीट की। पुलिस ने पीडिता की तहरीर पर नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.