• Mon. Nov 2nd, 2026

मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 पूजा गुप्ता ने प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर आदेशों को तत्काल प्रभाव से निरस्त

Byvijay.singhal1233

Nov 2, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 पूजा गुप्ता ने अवगत कराया है कि सचिव उ०प्र० बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज तथा संशोधित शासनादेश द्वारा प्रदत्त निर्देशों के अनुपालन में विशेष अपील संख्या 652/2024 में पारित आदेश दिनांक 30.04.2025 के आलोक में जनपद की ज्येष्ठता सूची के आधार पर सहायक अध्यापकों द्वारा प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर पदस्थापित / तैनात किये जाने के सम्बन्ध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मथुरा द्वारा पदस्थापना / संशोधित पदस्थापना आदेश निर्गत किये गये थे।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के उपरोक्त आदेशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 पूजा गुप्ता के विभागीय सी०यू०जी० नम्बर पर विभिन्न माध्यमो से प्राप्त शिकायतों एवं दिनांक 31.10.2026 को समाचार पत्र में “प्रभारी प्रधानाध्यापक बनाने के नाम पर तैनाती का खेल “142 शिक्षकों की सूची पर सवाल प्रकाशित हुई है। अतः जिलाधिकारी महोदय मथुरा के अनुमोदन दिनांक 02.11.2026 के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मथुरा द्वारा उपरोक्त निर्गत किये गये आदेशों के क्रम में विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के फलस्वरूप सहायक अध्यापकों को प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर पदस्थापित / तैनात किये जाने के निर्गत आदेशों को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाता है। साथ ही उपरोक्त सूची में पदस्थापित / तैनात किये गये समस्त अध्यापकों को निर्देशित किया जाता है कि वह पूर्व की भांति अपने मूल विद्यालय में तैनात रहकर शिक्षण कार्य करना सुनिश्चित करेंगें। उपरोक्त आदेशों का कड़ाई से अनुपालन किया जाये।
7455095736

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.