• Mon. Nov 2nd, 2026

त्योहार पर महंगाई का वार: तेल-चीनी की कीमतों में आग, 10 फीसद तक बढ़े राशन के दाम

Byvijay.singhal1233

Nov 2, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। दीपोत्सव के त्योहार पर महंगाई ने वार कर दिया है। हर एक सामान पर पांच से 10 फीसद की वृद्धि हुई है। चीनी 17 रुपये बढ़कर फिर 65 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। वहीं, सरसों का तेल भी 170 से बढ़कर 210 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गया है। जबकि, इस त्योहार पर तेल व चीनी की सर्वाधिक बिक्री होती है। चीनी पर महंगाई का ही परिणाम है कि इस बार खिलौने, बूरा व बतासे भी 80 रुपये से बढ़कर 100 रुपये प्रतिकिलो हो गए हैं। दीपोत्सव के त्योहार की तैयारी शुरू होते ही बाजारों में खरीदार दिखने लगे हैं। घरों में सफाई से लेकर पूजा-पाठ और पकवानों की तैयारी के लिए लोग राशन की दुकानों पर पहुंच रहे हैं। हालांकि, इस बार त्योहार की खुशियों पर महंगाई का असर साफ दिखाई दे रहा है। दीपोत्सव के दौरान इन दोनों वस्तुओं की खपत सबसे अधिक होती है। घरों में मिठाइयां, पकवान और प्रसाद तैयार करने के लिए चीनी व तेल की जरूरत बढ़ जाती है। ऐसे में इनके दाम बढ़ने से त्योहार का बजट भी प्रभावित हो रहा है। खिलौने, बूरा और बतासे के दाम 80 रुपये से बढ़कर 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। पूजा-पाठ और मिठाई वितरण में इस्तेमाल होने वाली इन वस्तुओं की खरीदारी भी अब लोगों को पहले की अपेक्षा महंगी पड़ रही है। आटा , चावल, दाल, बेसन, सूजी, मैदा और मसालों की खरीदारी पर भी लोगों को अधिक खर्च करना पड़ रहा है। त्योहार के मद्देनजर दुकानदारों ने पर्याप्त सामान रखना शुरू कर दिया है, लेकिन बढ़े हुए दामों के कारण ग्राहक जरूरत के हिसाब से ही खरीदारी कर रहे हैं।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.