हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। जिले के किसानों के लिए खुशखबरी है। भूजल स्तर बढ़ाने और सिंचाई संकट दूर करने के लिए सरकार ने खेत तालाब योजना को बढ़ावा दिया है। जिले में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 12 लघु खेत तालाब 50 प्रतिशत अनुदान पर तैयार कराए जाएंगे। इससे किसानों को सिंचाई के साथ-साथ मत्स्य पालन और अतिरिक्त आमदनी का भी लाभ मिलेगा। वित्त वर्ष 2026-27 में 12 खेत तालाबों का लक्ष्य निर्धारित है, जिनमें दो तालाब अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। किसानों की मांग और बुकिंग के आधार पर यह लक्ष्य बढ़ भी सकता है। योजना के लिए कृषि विभाग के दर्शन पोर्टल यूपी एग्री दर्शन 2.0 पर टोकन बुकिंग होगी। भूमि संरक्षण अधिकारी सोनू मंगल ने बताया कि तालाब की कुल लागत का 50 फीसदी या अधिकतम 52,500 रुपये का अनुदान प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से दिया जाएगा। टोकन की पुष्टि होने पर एक हजार रुपये जमा करने होंगे। वितरण पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। किसान को तालाब की खुदाई और पक्का इनलेट का काम स्वयं कराना होगा। खेत तालाब का उपयोग सिंचाई तक सीमित नहीं रहेगा। किसान इसमें मत्स्य पालन, मोती की खेती और सिंघाड़ा उत्पादन जैसी गतिविधियां भी कर सकेंगे। इससे खेती के साथ अतिरिक्त आमदनी होगी। भूमि संरक्षण अधिकारी का कहना है कि यह योजना जल संरक्षण के साथ किसानों की आय दोगुनी करने में कारगर साबित होगी।
7455095736
किसानों की आय मत्स्य और मोती की खेती से भी होगी कमाई, मिलेगा अनुदान
