हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा में चोरी, लूट और अन्य आपराधिक वारदातों के जरिए अवैध धन अर्जित करने वाले गिरोह पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। जिलाधिकारी की अनुमति के बाद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत गिरोह के सरगना समेत तीन सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वृंदावन कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार के अनुसार गिरोह का सरगना विनय पुत्र गब्बर निवासी इंदपुरी, गोवर्धन चौराहा थाना हाईवे है। इसके अलावा धर्मेंद्र पुत्र राजपाल सिंह निवासी आशापुरम कॉलोनी और अनिकेत पुत्र मोहन सिंह निवासी अंबेडकर मूर्ति के पास इंदपुरी गिरोह के सदस्य है। गिरोह के सदस्य आर्थिक और भौतिक लाभ के लिए चोरी, लूट जैसी घटनाओं को अंजाम देते थे। इनके खिलाफ विभिन्न थानों में पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरोह की आपराधिक गतिविधियों से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ था। पुलिस ने जिलाधिकारी से अनुमोदित गैंग चार्ट के आधार पर उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
7455095736
आपराधिक वारदातों से दहशत फैलाने वाले तीन पर गैंगस्टर एक्ट
