हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं इंडिया गठबंधन के संयुक्त तत्वावधान में नई दिल्ली के रामलीला मैदान पर आयोजित वोट बचाओ देश बचाओ महारैली में जनपद से बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने सहभागिता की। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय शर्मा एडवोकेट के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का जत्था दिल्ली पहुंचा। रैली में प्रदेश उपाध्यक्ष अजय शर्मा एडवोकेट, नीरज निषाद एडवोकेट, डेविड खान एडवोकेट, बृज बिहारी सारस्वत एडवोकेट, दीपक शर्मा एडवोकेट सहित सैकड़ों अधिवक्ताओं ने हिस्सा लिया। कांग्रेस विधि विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में रामलीला मैदान में जुटी अभूतपूर्व भीड़ ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने कहा कि यह महारैली संविधान, लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए समाज के हर वर्ग की एकजुटता का प्रमाण है।
7455095736
अधिवक्ताओं ने दिल्ली में रैली में लिया भाग
