हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परखम गूजर से एक विवाहिता को उसके रिश्तेदार द्वारा अन्य परिजनों के साथ मिलकर बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। घटना के समय महिला का पति मजदूरी करने शहर गया था और बच्चे स्कूल गए हुए थे। परिजनों के अनुसार, 28 अक्टूबर की दोपहर मौका पाकर राजस्थान के डीग (नगर) क्षेत्र से आए रिश्तेदार दीपेंद्र ने अपने भाइयों महेश व राम खिलाड़ी तथा जीजा मान सिंह के साथ मिलकर विवाहिता को बहला-फुसला लिया और अपने साथ ले गए। आरोपी रिश्तेदार का घर पर पहले से आना-जाना था। शाम को जब पति घर लौटा तो महिला गायब मिली। काफी तलाश के बाद भी जब कोई सुराग नहीं लगा, तो थाने में नामजद तहरीर दी गई। थाना जैंत पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मोबाइल नंबरों और सर्विलांस की मदद से महिला की सकुशल बरामदगी के लिए दबिश दे रही है।
विवाहिता को बहला-फुसलाकर ले जान पर चार नामजद
