• Sun. Nov 1st, 2026

महंत फूलडोल दास बिहारी के शिकायत के बाद जांच, महिला व धर्मेंद्र गिरि पर मुकदमा दर्ज

Byvijay.singhal1233

Oct 13, 2022
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। व्रन्दावन में संप्रदाय के महंत फूलडोल बिहारी दास की शिकायत पर पुलिस ने महिला महामंडलेश्वर और महामंडलेश्वर धर्मेंद्र गिरि के खिलाफ चौथ वसूली व धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला महामंडलेश्वर ने दो अक्टूबर को महंत फूलडोल बिहारी दास के खिलाफ छह महीने पहले वाट्सएप पर अश्लील फोटो भेजने तथा उन्हें महामंडलेश्वर न मानते हुए संतों की बैठक में अपशब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फूलडोल बिहारी दास ने चार अक्टूबर को कोतवाली में दी शिकायत में महिला पर दस लाख रुपये की चौथ वसूली करने, पैसे न देने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया था। महिला पर आरोप था कि वह जबरन महामंडलेश्वर स्वीकार करने का दबाव डाल रही हैं। इसके लिए महामंडलेश्वर धर्मेंद्र गिरि को भी जिम्मेदार ठहराया। कोतवाली प्रभारी सूरज प्रकाश शर्मा ने ताया कि धर्मेंद्र गिरि व महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। लोटस गार्डन होम्स कालोनी के निवासी मोहन स्वरूप, पुष्पा मिश्रा, डा. अभिषेक शर्मा, सरोज सिंह, पुष्पा देवी ने थाना जैंत में वाक्स हिल कंट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के संचालक धर्मेंद्र गिरि व अनामिका गिरि पर सोसाइटी क्षेत्र में अवैध कब्जे की रिपोर्ट लिखाई है। आरोप लगाया कि धर्मेंद्र गिरि ने खरीदारों को अपार्टमेंट में स्वीमिंग पूल, क्लब हाउस, बैडमिंटन कोर्ट, किल्ज प्रेल एरिया, दो ओपन पार्क, जागिंग ट्रैक देने का वादा किया था। जनवरी 2020 में धर्मेंद्र गिरि ने मंदिर पर कब्जा कर लिया। अर्द्धनिर्मित स्वीमिंग पूल तोड़कर आश्रम बना लिया। कालोनी में रह रहे लोगों से शिष्य बनकर रहने या कालोनी छोड़ने की धमकी दी। रजिस्ट्री की टालमटोल की। आरोप है कि ये परियोजना वाक्स हिल कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड की है। धर्मेंद्र गिरि 2014 से यहां रहकर नौकरी करते थे। शातिर तरीके से दूसरों को धाेखा देने के लिए 2015 में लोटस गार्डन होम्स प्रालि रजिस्टर्ड कराई इसमें खुद और सरबजीत डायरेक्टर हैं। पैसे वापस नहीं किए और धमकी भी दी। पुलिस ने मेरे खिलाफ वृंदावन और जैंत थाने में बिना जांच के मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। ये षड्यंत्र के तहत कार्रवाई है। – महामंडलेश्वर धर्मेद्र गिरि गोस्वामी।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.