हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। फरह में रामनवमी के अवसर पर पूरा कस्बा मातारानी की भक्ति में लीन नजर आया। कस्बा फरह में प्रतिवर्ष की भांति परंपरागत मां काली की झांकी धूमधाम से निकली। गले में नरमुंड की माला धारण करके काली का विकराल स्वरूप निकला तो माहौल जय मां काली के जयकारों से गूंज उठा। शोभायात्रा का प्रारंभ पथवारी मंदिर से हुआ, जो बस स्टैंड से मुख्य बाजार होती हुई मां फराहदेवी मंदिर तक पहुंची। पूरे रास्ते बैंड और ढोल की थाप पर काली के साथ तलवारबाजी करने वाले भक्तों ने अपनी कला का भरपूर प्रदर्शन किया। मुख्य बाजार में जगह-जगह मां काली मां की आरती उतारी गई। भक्तों द्वारा जय काली मां की झांकी पर पुष्प वर्षा भी की। इस अवसर पर प्रसिद्ध व प्राचीन फराहदेवी मंदिर पर भी फूल बंगला सजाया गया।
7455095736
फरह में धूमधाम से निकाली मां काली की शोभायात्रा
