हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिघल
मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार की रात एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें नोएडा से आगरा की ओर जा रही एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। इस भीषण हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात कार में चार लोग सवार थे और वे नोएडा से आगरा की ओर यात्रा कर रहे थे। रात करीब एक बजे के आसपास, सुरीर कोतवाली क्षेत्र के माइलस्टोन 85 के पास गांव नगला मौजी के समीप यह दुर्घटना घटित हुई। कार के खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मारने के बाद कार सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही यमुना एक्सप्रेसवे सुरक्षाकर्मी और थानाध्यक्ष अरुण कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान, राजेश निवासी छौना, उत्तराखंड, जो वर्तमान में लोकल शॉपिंग सेक्टर, विभाग सी 9, बसंत कुंज, दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली के निवासी थे, को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने राजेश के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
7455095736
यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में घुसी कार, युवक की मौत; तीन दोस्त भर्ती
