• Tue. Oct 20th, 2026

औरंगाबाद में धूमधाम से निकली अग्रसेन शोभायात्रा

Byvijay.singhal1233

Oct 20, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन की जयंती के पावन अवसर पर औरंगाबाद में रविवार को अग्रवाल समाज द्वारा महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा का विभिन्न समाज के लोगों पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ बैराज मोड़, औरंगाबाद से मुख्य अतिथि सपा नेता अनिल अग्रवाल द्वारा महाराजा अग्रसेन की छवि पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। साथ ही महाराजा अग्रसेन के जीवन आदर्शों को दर्शाती मनमोहक झांकियां, बैंड-बाजे और विशेष विद्युत सजावट ने सभी का मन मोह लिया। समाज के होनहार युवाओं को 18 राजकुमार के रूप में सजाकर शोभायात्रा में शामिल किया गया।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.