• Tue. Oct 20th, 2026

मथुरा में होगी रावण की महाआरती, पुतला दहन का होगा विरोध

Byvijay.singhal1233

Oct 20, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में विजय दशमी की पावन वेला में यमुनापार स्थित जय श्री लंकेश्वर महादेव मंदिर पर त्रिकालदर्शी महाराज दशानन की महाआरती होगी और महापंडित रावण के पुतला दहन का विरोध किया जाएगा। लंकेश भक्त मंडल अध्यक्ष ओमवीर सारस्वत एडवोकेट ने बताया है कि विजय दशमी पर्व की पावन वेला में मंगलवार को सुबह दस बजे यमुनापार स्थित जय श्री लंकेश्वर महादेव मंदिर निकट शमशान घाट यमुना तलहटी में त्रिकाल दर्शी महाराज दशानन की महा आरती होगी। भगवान् भोलेनाथ के अनन्य भक्त और भगवान् श्री राम के आचार्य महापंडित रावण के पुतला दहन का विरोध होगा। समाज के कुछ लोगों द्वारा ब्राह्मणों का हर वर्ष पुतला जला कर अपमान किया जाता है। रावण का पुतला जलाने वाला कोई भी व्यक्ति भगवान् राम जैसे गुण और आचरणों वाला नहीं होता है। आज के युग में जो लोग अपने माता पिता का सम्मान नहीं करते धर्म पत्नी का सम्मान नहीं करते वही लोग पुतला जला कर अधर्म के भागीदार वन रहे हैं। मंगलवार को सुबह आठ से लेकर शाम पांच बजे तक महा मंत्र का संगीत मंडली द्वारा जाप किया जाएगा।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.