• Tue. Oct 20th, 2026

बांके बिहारी मंदिर में दर्शन को , श्रद्धालु और सुरक्षाकर्मियों के बीच

Byvijay.singhal1233

Oct 20, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन स्थित ठाकुर बांके बिहारी मंदिर परिसर में शनिवार सुबह निजी सुरक्षाकर्मियों और श्रद्धालुओं के बीच मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और सुरक्षाकर्मियों के व्यवहार पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जाती है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में निजी सुरक्षाकर्मी एक महिला श्रद्धालु और युवक से उलझते नजर आ रहे हैं। मंदिर में प्रतिदिन देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। भीड़ नियंत्रण और दर्शन व्यवस्था संभालने के लिए निजी सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। ऐसे में मारपीट की घटना से श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर चर्चा तेज हो गई है। मंदिर के सुरक्षा प्रभारी अशोक कौशिक ने बताया कि दर्शन के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने कानपुर के श्रद्धालुओं को कतार में आगे बढ़ने के लिए कहा था। इसी बात पर कहासुनी हुई, जो मारपीट में बदल गई। उन्होंने बताया कि घटना के बाद दोनों पक्षों को समझाकर आपसी समझौता करा दिया गया था। हालांकि घटना के संबंध में लोगों का कहना है कि लगातार इस तरह की घटनाएं होने से मंदिर की प्रतिष्ठा पर भी असर पड़ रहा है। इस पर ठोस कदम उठाने की जरूरत है।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.