• Tue. Oct 20th, 2026

जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे 661 मरीज

Byvijay.singhal1233

Oct 20, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। त्योहार पर महर्षि दयानंद सरस्वती जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को 661 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। सुबह से ही पर्चा बनवाने और चिकित्सकों को दिखाने के लिए मरीजों की कतारें लगीं, लेकिन कुछ ही देर में भीड़ कम हो गई। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, मंगलवार को भी हॉफ डे के चलते ओपीडी दोपहर 12 बजे तक ही संचालित होगी। सुबह अस्पताल खुलते ही मरीज पर्चा काउंटर और चिकित्सकों के कक्षों के बाहर पहुंचने लगे। इनमें विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीज शामिल रहे। शुरुआती समय में मरीजों की भीड़ अधिक रही लेकिन बाद में कतार सिमट गई और व्यवस्था सामान्य हो गई। सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को 1216 मरीज अपना उपचार कराने के लिए जिला अस्पताल आए थे। मरीजों को सलाह है कि वे निर्धारित समय से पहले अस्पताल पहुंचकर पंजीकरण और चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त कर लें।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.