हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षाओं में सख्ती का असर पहले दिन ही दिखाई दिया। यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में पहले दिन ही करीब 9 हजार छात्रों ने परीक्षा नहीं दी। गुरुवार से हुईहाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में पहला दिन शांति पूर्ण रहा। प्रथम सत्र में हाई स्कूल की हिंदी की परीक्षा थी। जिसके लिए 42 हजार 465 छात्र पंजीकृत किए गए थे। मगर, हिंदी की परीक्षा देने के लिए 37 हजार 352 छात्र ही पहुंचे। जबकि 5 हजार 112 छात्र अनुपस्थित रहे। प्रथम सत्र में इंटरमीडिएट की सैन्य विज्ञान की भी परीक्षा हुई। इसमें 32 छात्र पंजीकृत थे। जिसमें सभी ने परीक्षा दी। पहले दिन शाम की पाली में इंटरमीडिएट की हिंदी की परीक्षा आयोजित की गई। इंटरमीडिएट में परीक्षा देने के लिए 36 हजार 805 छात्र पंजीकृत किए गए। जिसमें से 32 हजार 632 छात्र उपस्थित रहे जबकि 4 हजार 173 छात्र परीक्षा देने पहुंचे ही नहीं।उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नकल विहीन परीक्षा कराए जाने के दिए गए निर्देश के बाद प्रशासनिक अधिकारी सख्त रवैया अपनाए हुए हैं। बोर्ड परीक्षाओं में बरती जा रही सख्ती का ही मथुरा में यह असर रहा कि 79 हजार 270 छात्रों में से 9286 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। यानि कि करीब 11.5 प्रतिशत छात्र।बोर्ड की परीक्षाओं के पहले दिन मथुरा के कोसी में एक मुन्ना भाई पकड़ा गया। यहां हाई स्कूल की हिंदी की परीक्षा में साहिल पुत्र अमरू के स्थान पर आशिक पुत्र मुबीन परीक्षा दे रहा था। कोसी के हिंदू इंटर कॉलेज में जब केंद्र व्यवस्थापक हेमंत कुमार को शक हुआ तो उन्होंने इसकी सूचना ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों को दी। जिसके बाद आशिक को पुलिस ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
