• Sun. Aug 30th, 2026

अयोध्या के संत राजू दास के बयान से क्षुब्ध निषादों ने निकाला पैदल मार्च

ByVijay Singhal

Aug 30, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अयोध्या की हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास द्वारा कांग्रेस प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद के साथ कथित रूप से गाली-गलौज एवं अभद्र भाषा के प्रयोग के विरोध में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं समर्थक कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने महंत राजू दास एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे। डीएम को ज्ञापन देने की मांग पर निषाद समाज के लोग अड़े रहे। लेकिन डीएम के नहीं आने पर बिना ज्ञापन दिए वापस लौट गए। प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि लाइव टीवी डिबेट जैसे सार्वजनिक मंच पर उनके साथ जिस प्रकार की अभद्र एवं आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया, वह बेहद गंभीर और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ ऐसे लोगों को संरक्षण देना बंद करें और राजूदास के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाए, अथवा वह सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। यदि दो दिन के भीतर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो 1 सितंबर को बड़ा आंदोलन किया जाएगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि भाजपा सरकार में सरकारी संरक्षण प्राप्त लोग बेलगाम हो गए हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना की तहरीर देने के बाद अभी तक मथुरा पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज नहीं किया जाना गंभीर चिंता का विषय है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.