• Tue. Aug 18th, 2026

मथुरा के चौमुहां में मुख्यधारा से पिछड़े वर्ग को जोड़ना ही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि

ByVijay Singhal

Aug 18, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। चौमुहां स्थित क्षेत्र पंचायत कार्यालय परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पंडित शोभाराम शर्मा एवं आईएएस सलोनी गौतम ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन प्रतिनिधि ठाकुर कारे बाबा ने गणमान्य नागरिकों के साथ ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद भारत माता के जयकारे लगाए गए। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मुख्य अतिथि पंडित शोभाराम शर्मा ने कहा कि आजादी अधिकारों के साथ देश के प्रति जिम्मेदारियों का बोध कराती है। राष्ट्र निर्माण में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने गरीब, दबे-कुचले और पिछड़े वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर दिया। बीडीओ ने सरकारी योजनाओं को पारदर्शिता के साथ जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर सियाराम शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, पंडित राजाराम शर्मा, माधव, हरेंद्र सिंह, भूरी सैनी, एडीओ आइएसबी राकेश कर्दम, अख्तर खान, पंचायत सचिव सगीर अहमद, योगेश शर्मा, दिलीप शर्मा सहित स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.