• Tue. Aug 18th, 2026

ऊंचागांव में ललिता के गांव में गूंजे दाऊजी के जयकारे

ByVijay Singhal

Aug 18, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना की राधारानी की प्रधान सखी ललिता के निज गांव ऊंचागांव में दाऊजी महाराज का 571वां प्राकट्योत्सव भक्तिभाव से मनाया गया। दाऊजी मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रेवतीरमण बलदाऊजी के श्रीविग्रह का पंचामृत अभिषेक किया गया। अभिषेक के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें गुर्जर समाज की महिलाओं ने पारंपरिक लोकनृत्य प्रस्तुत कर ब्रज की लोक संस्कृति की छटा बिखेरी। समापन पर साधु-संतों और ब्राह्मणों के लिए भंडारा आयोजित कर प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान घनश्याम भट्ट, ललित भट्ट, दिनेश भट्ट, कृष्णानंद सुसठ भट्ट, दिलीप भट्ट, घनश्याम, रोहित भट्ट, सर्वेश भट्ट, अरुण भट्ट, मुकेश पंडित, ठाकुर प्रसाद, मितुल भट्ट, सतीश पाठक, गुलाब प्रधान आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.