हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सामान्य अध्ययन (जीएस) के सवाल काफी कठिन और घुमावदार थे, जिसने अच्छा-खासा वक्त खराब कर दिया। हालांकि, सब्जेक्टिव पेपर और करंट अफेयर्स के प्रश्नों ने थोड़ी राहत जरूर दी। यह कहना है रविवार को यूपीपीएससी प्रवक्ता (राजकीय इंटर कॉलेज) प्रारंभिक परीक्षा-2025 देकर केंद्रों से बाहर निकले परीक्षार्थियों का। भीषण गर्मी और कठिन सवालों के बीच जनपद में यह परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा में उपस्थिति निराशाजनक रही। जिले में लगभग 75 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा से दूरी बनाए रखी। कुल उपस्थिति मात्र 24.88 फीसदी दर्ज की गई। परीक्षा के लिए जिले में 5,466 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। सुबह 09:30 से 11:30 बजे की पाली में आयोजित हुई इस परीक्षा में केवल 1,360 अभ्यर्थी ही पेपर देने पहुंचे, जबकि 4,106 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
