• Fri. Apr 17th, 2026

टोल प्लाजा पर सफाई कर्मचारी का शव रखकर किया हंगामा

ByVijay Singhal

Apr 17, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट थाना क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेसवे के जाबरा टोल प्लाजा पर परिजन ने सफाई कर्मचारी का शव रखकर हंगामा किया और मुआवजा देने की मांग। थाना जमुनापार क्षेत्र के लक्ष्मीनगर निवासी मनोज का 5 नवंबर 2025 को उस वक्त एक्सीडेंट हो गया था जब वह यमुना एक्सप्रेस वे पर काम कर रहे थे। परिजन ने बताया कि पिछले कई वर्षों से वह टोल पर नौकरी कर रहे थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उनका लगातार इलाज चल रहा था। नोएडा में बुधवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन और साथी कर्मचारी शव लेकर टोल प्लाजा पर पहुंच गए और हंगामा किया। टोल अधिकारियों से परिजन को नौकरी और मुआवजे की मांग करने लगे। मनोज के भतीजे सोनू ने बताया कि टोल अधिकारियों ने कोई मदद नहीं की है। हालांकि अधिकारियों के समझाने पर परिजन माने और परिवार की मदद का आश्वासन दिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.