• Mon. Nov 2nd, 2026

मथुरा में पारा पहुंचा 40 के करीब, चुभने लगी धूप

Byvijay.singhal1233

Apr 17, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अप्रैल का दूसरा पखवाड़ा शुरू होते ही गर्मी के तेवर तीखे हो गए हैं। धूप में निकलना दूभर हो गया है। अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार इस सप्ताह पारा 45 तक पहुंचने के आसार हैं। तेज धूप से लोग परेशान हो गए। दोपहर में धूप की तपिश से लोग बेहाल हो गए। ज्यादातर लोगों ने एसी और कूलर ठीक करवाने शुरू कर दिए हैं, क्योंकि पंखे राहत नहीं दे पा रहे हैं। रात का तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार इस सप्ताह पारे में वृद्धि के आसार हैंं।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.