• Fri. Apr 3rd, 2026

मथुरा के गोवर्धन में 27 सिलिंडर बरामद

ByVijay Singhal

Apr 3, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन क्षेत्र में घरेलू गैस सिलिंडर के अवैध भंडारण और कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 27 सिलिंडर बरामद किए हैं। मामले में एक हॉकर की भूमिका संदिग्ध पाई गई है, जिसके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
उपजिलाधिकारी गोवर्धन प्रजाक्ता त्रिपाठी को सूचना मिली कि सकरवा रोड स्थित एक कॉलोनी में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलिंडर का भंडारण कर बिक्री की जा रही है। उन्होंने पूर्ति निरीक्षक को जांच के निर्देश दिए। पूर्ति निरीक्षक सिग्मी जायसवाल टीम के साथ थाना गोवर्धन पहुंचीं, जहां पुलिस ने हॉकर दुर्गपाल को उसकी गाड़ी सहित पहले ही रोक रखा था। पूछताछ में दुर्गपाल ने बताया कि वह सोरन इण्डेन गैस एजेंसी का हॉकर है और 20 सिलिंडर उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के लिए लेकर आया था। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जहां एक मकान के कमरे में कुल 27 सिलिंडर बरामद हुए। इनमें विभिन्न कंपनियों के भरे और खाली घरेलू व कमर्शियल सिलिंडर शामिल थे। मौके से केवल 16 उपभोक्ता बुकिंग पर्चियां ही मिलीं, जो बरामद सिलिंडरों की संख्या से मेल नहीं खातीं। पूछताछ में गैस एजेंसी के गोदाम इंचार्ज, कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रतिनिधि ने पुष्टि की कि हॉकर को 20 सिलेंडर वितरण के लिए दिए गए थे। जांच में सामने आया कि सिलिंडर को उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के बजाय एक स्थान पर एकत्र कर रखा गया था। पूर्ति निरीक्षक सिम्मी जायसवाल ने बताया की यह कृत्य गैस सिलिंडर की कालाबाजारी की ओर संकेत करता है। मामले में इंडियन पेट्रोलियम गैस (आपूर्ति एवं वितरण विनियमन) का उल्लंघन पाया गया है, जो आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत दंडनीय अपराध है। बरामद सभी सिलिंडर को कब्जे में लेकर नजदीकी गैस एजेंसी के सुपुर्द कर दिया गया है। एजेंसी संचालक विवेक कुंतल ने बताया कि हॉकर अगर कालाबाजारी में संलिप्त पाया जाता है तो प्रशासन के अलावा वे भी कार्रवाई करेंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.