हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण व्यवस्थाएं चरमराती नजर आ रही हैं। मंदिर परिसर से लेकर आसपास की गलियों तक श्रद्धालुओं को धक्कामुक्की का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। श्रद्धालुओं का कहना है कि गली में लंबी कतारों में खड़े रहने से वह परेशान हो उठते हैं। यहां किसी प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं है। महिलाओं का कहना है कि अगर किसी की तबीयत खराब हो जाए तो सड़क पार करना तक मुश्किल भरा हो जाता है। उन्हें पुरुषों की भीड़ में लगना पड़ता है। ऐसे में कुछ जगहों पर वे असहज होने लगती हैं। मंदिर में रेलिंग लग गई है लेकिन वहां सुरक्षागार्ड ठीक से दर्शन नहीं करने देते। मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा निर्णय लिया गया था कि सुरक्षा गार्ड मंदिर परिसर में भ्रमण नहीं करेंगे और निर्धारित स्थानों पर तैनात रहेंगे। हकीकत में गार्ड ही अव्यवस्था फैलाते नजर आते हैं। वह अधिकांश वीआईपी ड्यूटी में लगे रहते हैं। सबसे ज्यादा स्थिति पांच नंबर गेट पर खराब है। यहां से सेवायतों के यजमान और वीआईपी काे प्रवेश कराया जाता है। हाल में एक श्रद्धालु को दर्शन कराने को लेकर दो सेवायतों में यहीं मारपीट हुई थी। यहां पुलिस बल हमेशा तैनात रहता है लेकिन सिक्योरिटी गार्ड मिनट-मिनट पर वीआईपी को लेकर अंदर आते-जाते रहते हैं। लोगों का कहना है कि मंदिर में वीआईपी दर्शन की व्यवस्था को सीमित किया जाए। प्रशासन व मंदिर समिति भीड़ प्रबंधन के लिए ठोस योजना बनाए। महिलाओं की सुरक्षा व सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए जाएं ताकि भक्त सुगमता से दर्शन कर सकें।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
