• Sun. Nov 29th, 2026

कोसीकलां में पाइप फैक्टरी में लगी भीषण आग, तीन घंटे में लाखों का माल जलकर राख

Byvijay.singhal1233

Apr 3, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के कोसीकलां में नंदगांव रोड इंडस्ट्रियल एरिया में एक पाइप फैक्टरी में भीषण आग लग गई। लपटों को देख अफरातफरी मच गई। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, लेकिन तब तक चिंगारी शोला बन गई और लपटों ने पूरे परिसर को अपने आगोश में ले लिया। आग से लाखों का माल जलकर खाक हो गया। ग्राम कल्याणपुर थाना बहरोड जिला कोटपुतली राजस्थान निवासी हिम्मत सिंह की नंदगांव रोड इंडस्ट्रियल एरिया में आस्तिक पाइप उद्योग नाम से पाइप फैक्टरी है। शाम 7 बजे बजे फैक्टरी के एक हॉल से धुआं उठते देख कर्मचारियों में खलबली मच गई। कर्मचारियों ने फोन से मालिक व पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। प्रत्यक्षर्शी पिंटू उपाध्याय ने बताया कि आग इतनी भंयकर थी कि कुछ ही देर में पूरे परिसर को अपने आगोश में ले लिया। सूचना के बाद दमकल पहुंच गई लेकिन आग इतनी भयानक थी कि दमकल असहाय सी दिखने लगी। आग लगने के तीन घंटे बाद भी फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने में जुटी थी। फायर बिग्रेड अधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग के कारणों का पता नही लग सका है। आग का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। आग से लाखों रुपये की तैयार पाइप, कच्चा माल और मशीनें जलकर राख हो गई हैं।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.